बॉलीवुड

Alia Bhatt के डीपफेक वीडियो पर भड़कीं Animal स्टार Rashmika Mandanna, बोलीं 'ये नॉर्मल चीज नहीं...'

Rashmika speaks on Alia Bhatt's deepfake video: एनिमल स्टार रश्मिका मंदाना ने मीडिया से बात करते हुए आलिया भट्ट के वायरल हुए डीपफेक वीडियो पर गहरी आपत्ति जताई है। रश्मिका मंदाना ने कहा है कि लड़कियों को ऐसी चीजों पर चुप नहीं रहना चाहिए। ऐसी हरकतों के खिलाफ आवाज उठाई जानी चाहिए।

Image

Rashmika on Alia Deepfake video

Rashmika speaks on Alia Bhatt's deepfake video: कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर एनिमल स्टार रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो ने फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था, जिसके बाद कई सारे बड़े सेलेब्स रश्मिका के सपोर्ट में आए और उन्होंने उस वायरल वीडियो की कड़ी निंदा की। रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के बाद इंटरनेट पर कई हसीनाओं के वीडियो आ चुके हैं। इस सिलसिले में अदाकारा आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। हाल में अदाकारा आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिस पर अदाकारा रश्मिका मंदाना ने गहरी आपत्ति जताई है।

अदाकारा रश्मिका मंदाना ने कहा है कि लड़कियों को ऐसी चीजों पर चुप नहीं रहना चाहिए क्योंकि ये काफी खतरनाक है। रश्मिका मंदाना के अनुसार, 'जब मेरा डीपफेक वीडियो वायरल हुआ तब कई सारे लोग मेरे सपोर्ट में आए। साउथ से लेकर नॉर्थ इंडस्ट्री तक के सेलेब्स ने मेरे लिए आवाज उठाई थी। इसके बाद मुझे लगा कि ये सही नहीं है। लोगों का साथ पाकर मुझे लगा कि मैं सेफ हूं। मैं सब लड़कियों से कहना चाहूंगी कि वो ऐसी चीजों के खिलाफ आवाज उठाएं क्योंकि ये नॉर्मल नहीं है। अगर कोई चीज आपको परेशान कर रही है तो वो चुप न रहें। जब आप अपने लिए स्टैंड लेंगी तो लोग भी आपके लिए स्टैंड लेंगे। हम अच्छे देश में रहते हैं और यहां के लोग अच्छे हैं।'

बताते चलें कि अदाकारा रश्मिका मंदाना जल्द ही आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर की अपकमिंग मूवी एनिमल में दिखाई देंगी। फिल्म एनिमल को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाल की है, जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ये साल 2023 की ब्लॉकबस्टर में शामिल होने के लिए तैयार है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article