बॉलीवुड

रणवीर सिंह को मिली धमकी की टेक्निकल जांच में हुए बड़े खुलासे, इस नेटवर्क से आया था व्हाट्सएप पर वॉइस नोट

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 12, 2026, 10:05 AM IST

Ranveer Singh Threat: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को अभी हाल ही में व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला था, जिसके बाद से बी-टाउन में हलचल मची हुई हई। इस मामले को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं इस मामले में क्या खबर सामने आई है।

Image

Image Source: Dhurandhar Movie

Ranveer Singh Threat: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। रणवीर सिंह की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में रणवीर सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई थी। रणवीर सिंह को धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की शूटिंग और प्रमोशन के बीच उन्हें व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला है। जिसके बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं।

इस नेटर्वक से मिली थी धमकी

एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह एक्टर को मिली धमकी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह को मिली धमकी के लिए भेजने वाले ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क यानी वीपीएन का सहारा लिया था। वीपीएन की मदद से इंटरनेट की लोकेशन बार-बार बदलती रहती है, जिससे जांच करने वाली टीमों के लिए असली भेजने वाले तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता है। सर्वर की लोकेशन कभी एक देश में दिखती है, तो कभी दूसरे देश में, जिससे ट्रेसिंग में काफी पेचीदगी आ रही है। तकनीकी विशेषज्ञों को अब गहराई से जांच करनी पड़ रही है ताकि इस जटिलता को सुलझाया जा सके। हालांकि, अभी तक घटना की कोई औपचारिक शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है। जांच अभी शुरुआती चरण में है और आगे की प्रक्रिया पर सबकी नजर टिकी हुई है। आपको बता दें कि रणवीर सिंह की मैनेजर के व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट के जरिए धमकी पहुंचाई गई थी। इस वॉइस मैसेज में एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'

डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बन रही फिल्म धुरंधर 2 अगले महीने यानी 19 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, सारा अर्जुन और आर माधवन अहम रोल में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article