Dhurandhar: 20 साल छोटी सारा अर्जुन संग रोमांस करने पर रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'तुमने मुझे सुंदर...'

Ranveer on romancing Sara: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म धुरंधर में नजर आएंगे। फिल्म धुरंधर में उनके साथ अदाकारा सारा अर्जुन भी दिखेंगी, जो उनसे 20 साल छोटी हैं। रणवीर सिंह ने धुरंधर ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सारा अर्जुन संग रोमांस करने पर बात की और अदाकारा का शुक्रिया भी अदा किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • रणवीर सिंह की धुरंधर का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • धुरंधर में सारा अर्जुन संग रोमांस करेंगे रणवीर सिंह
  • रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की उम्र में है 20 साल का लम्बा अंतर

Ranveer on romancing Sara: बॉलीवुड में ऐसा लम्बे समय ये देखा जाता रहा है कि ए-लिस्ट हीरोज अपने से आधी उम्र की हीरोइन से स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आते हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के नाम इस लिस्ट में प्रमुखता से रखे जाते हैं लेकिन अब इस लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी जुड़ गया है। रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग मूवी धुरंधर में सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। जब से लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम जुड़ा है, लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। रणवीर सिंह ने फिल्म धुरंधर ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर इस मुद्दे पर बात की और बताया कि वो खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि वो सारा अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर कर पाए हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar Trailer Launch Event Pics: 20 साल की सारा अर्जुन की स्माइल ने बांधा समां, रणवीर सिंह ने अर्जुन रामपाल-आर माधवन को लगाया गले)

Dhurandhar  (1)

Image Source: Dhurandhar Trailer

रणवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं सारा के साथ काम कर पाया हूं। सारा कमाल की अदाकारा हैं, वो अद्भुत हैं। कुछ लोगों को सारा के बारे में पता है और कुछ लोगों को इस कमाल की कलाकार के बारे में जल्द पता चलेगा। हॉलीवुड में जब डकोटा फैनिंग आई थीं तब लोग उनके हुनर को नहीं समझ पाए थे, वैसे ही कुछ लोग सारा को नहीं समझ रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि समय के साथ वो खुद को साबित करेंगी और करोड़ों दिलों पर राज करेंगी।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar: 20 साल छोटी Sara Arjun के हुस्न ने किया रणवीर सिंह को दीवाना, एक झलक से ही हिलाया इंटरनेट)

रणवीर सिंह ने सारा अर्जुन की तारीफ जारी रखते हुए कहा, "मुझे लगता है कि सारा की किस्मत में ही ये रोल था, वो इसे करने के लिए ही पैदा हुई हैं। मुझे सारा के साथ काम करते हुए लगा कि वो 50 फिल्म पुरानी हैं। सारा कमाल की लड़की हैं और बेमिसाल परफॉर्मर हैं। मैं अब तक जितने भी कमाल के कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की है, सारा उनमें से एक हैं। मैं सारा को थैंक यू कहूंगा कि उन्होंने मुझे स्क्रीन पर बेहतर दिखने में मदद की।"

End of Feed