बॉलीवुड

दिवाली पर होगा 'धुरंधर' का धमाका, फिल्म का पहले सॉन्ग रिलीज के लिए बड़ा प्लान कर रहे हैं मेकर्स

Dhurandhar First Song Update: फिल्म निर्माता आदित्य धर रणवीर सिंह के साथ बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। वह अपनी अपकमिंग मूवी धुरंधर के लिए बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। क्योंकि फैंस के बीच इस फिल्म का बड़ा बज है, अब इसके पहले गाने पर लेकर अपडेट सामने आया है।

Image

Image Source: Dhurandhar Clip

Dhurandhar First Song Update: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज फैंस के बीच जमकर दिखाई दे रहा है। जब से रणवीर सिंह की फिल्म का फर्स्ट लुक आया है, तभी से फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बात करें फिल्म की स्टारकास्ट की तो वह भी जबरदस्त है। रणवीर सिंह( Ranveer Singh) के धुरंधर लुक ने तो ऐसा तहलका मचा रखा है कि फैंस इसकी अपडेट को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आदित्य धर और जियो स्टूडियोज़ ने जुलाई में रणवीर सिंह के जन्मदिन पर अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर का पहला लुक लॉन्च किया था। टीज़र में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त( Sanjay Dutt) , अक्षय खन्ना ( Akshayee Khanna) और अर्जुन रामपाल( Arjun Rampal) भी नए और अलग अंदाज़ में नजर आए थे। तभी से फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

दिवाली पर प्रमोशनल गाने की तैयारी

अब फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है, वो यह कि फिल्म की शूटिंग 15 अक्टूबर तक पूरी होने की उम्मीद है। इस बीच, सूत्रों ने पिंकवीला को बताया कि मेकर्स दिवाली के मौके पर फिल्म का पहला गाना लॉन्च करने जा रहे हैं। यह गाना पूरी कास्ट पर फिल्माया गया है और इसमें फिल्म के फुटेज भी शामिल होंगे। दिवाली पर गाना रिलीज कर, मेकर्स 5 दिसंबर 2025 को फिल्म की रिलीज की पुष्टि करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद नवंबर में सिनेमाघरों में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। मेकर्स इसे बड़े लेवल पर प्लान कर रहे हैं, ताकि फैंस के बीच फिल्म का बज बरकरार रहे।

रणवीर की बड़े पर्दे पर वापसी

बात करें रणवीर सिंह के करियर की तो, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सफलता के बाद एक्टर अब धुरंधर के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दर्शकों के लिए यह फिल्म उनके करियर का एक और बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। इसके लिए रणवीर सिंह ने तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article