Ranveer Singh-Deepika Padukone Seek Blessing on Ganesh Chaturthi: रणवीर सिंह( Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) बॉलीवुड इंडस्ट्री के वो कपल हैं जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। ये स्टार कपल अपने फैंस के फेवरेट है। हालांकि लंबे समय से ये दोनों ही कैमरे से दूर नजर आ रहे थे। आखिरकार अब कपल को मीडिया के कैमरे के कैप्चर कर ही लिया। बीती रात बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ गणपती बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। दीपिका और रणवीर को साथ में गणेश भगवान का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया।
सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) बेहद सुंदर तैयार होकर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची है। उन्होंने गोल्डन रंग का सूट पहना हुआ था और वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। दीपिका पादुकोण के साथ ही उनके पति रणवीर सिंह थे जिन्होंने एक्ट्रेस के साथ ट्विनिंग की थी। रणवीर सिंह जैसे ही माथा टेककर ऊपर उठे तो उनका लुक एकदम बदला हुआ नजर आया। रणवीर सिंह( Ranveer Singh) क्लीन शेव में दिखाई दिए और उन्होंने अपने बाल भी छोटे कर रखे थे। दोनों ने साथ में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
धुरंधर को लेकर चर्चा में रणवीर सिंह
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी धुरंधर( Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये मूवी दिसंबर में रिलीज होने वाली है जिसके लिए एक्टर ने अपना पूरा हुलिया बदल लिया था। दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण भी अपने बिग प्रोजेक्ट पर ध्यान लगा रही है। वह अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट में अल्लू अर्जुन( Allu Arjun) के साथ काम करने वाली हैं।
