Dhurandhar Shooting Update: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। जब से फिल्म का टीजर आया है, इसने लोगों को हैरान कर दिया है। अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कालकारों से सजी ये फिल्म कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाली है। धुरंधर की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस की बेताबी बढ़ती ही जा रही है। लीजिए अब धुरंधर पर एक और अपडेट आ गई है। रणवीर सिंह जो पिछले कुछ महीनों से धुरंधर पर जी-जान से लगे हुए थे, उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। बाकी बचे हुए सीन्स पर क्या काम चल रहा है जानने के लिए पढिए ये रिपोर्ट
रणवीर सिंह( Ranveer Singh) एक बार फिर नए अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पिंकवीला के सूत्रों के मुताबिक, रणवीर ने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर ली है, जबकि अक्षय खन्ना( Akshayee Khanna) 10 अक्टूबर तक अपनी शूटिंग पूरी करेंगे। फिल्म की कहानी अपराध की अंधेरी और जटिल दुनिया पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह( Ranveer Singh) एक दमदार किरदार निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस रोल के लिए खुद को पूरी तरह नए लुक और अंदाज़ में ढाला है।
‘धुरंधर’ का निर्देशन आदित्य धर( Aditya Dhar) कर रहे हैं, जो पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके निर्माता हैं ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर। फिल्म में रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सूत्रों का कहना है कि ‘धुरंधर’ का मार्केटिंग कैंपेन दिवाली से शुरू होगा। टीम ने त्योहार के मौके पर दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए एक बड़ा प्रमोशन प्लान तैयार किया है। फिल्म का पोस्टर, एक गाना और टीज़र जल्द ही रिलीज़ किए जाएंगे। ‘धुरंधर’ फिल्म की कहानी उन रॉ एजेंट्स को समर्पित है जो देश की सेवा में अपनी पहचान छिपाकर काम करते हैं। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
