बॉलीवुड

Dhurandhar 2 के सिंगर के मुरीद हुए रणवीर सिंह, 'आरी-आरी' गाने को सुनते ही लगाया गले

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 19, 2026, 03:24 PM IST

Dhurandhar 2 Ranveer Singh Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के रिलीज होने के बाद एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं रणवीर सिंह के इस वीडियो में...

Image

Image Source: Sudhir Yaduvanshi Instagram

Dhurandhar 2 Ranveer Singh Video: बॉलीवुड के फेमस स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को लेकर खबरों में है। इस फिल्म से रणवीर सिंह के कई वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। जिसे देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। किसी में एक्टर फिल्म धुरंधर में एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं, तो किसी में खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच रणवीर सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह ने की सिंगर की तारीफ

एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 नहीं बल्कि एक्टर का एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गायक सुधीर यादवांशी, जो धुरंधर 2 के गाने ‘आरी आरी’ के सिंगर्स में से एक हैं, ने म्यूजिक लॉन्च के बैकस्टेज का एक वीडियो शेयर किया। इसमें वो रणवीर के साथ मस्ती करते दिख रहे थे। क्लिप में सुधीर गाने का हुक गा रहे थे और रणवीर भी उनके साथ गा रहे थे। अपने स्टाइल के साथ रणवीर गाने पर पूरा जोश दिखा रहे थे, जबकि सुधीर लगातार गाते जा रहे थे। क्लिप के आखिर में रणवीर ने सुधीर को जोरदार गले लगाया और उनकी आवाज की तारीफ करते हुए कहा, 'Love you, पाजी। क्या वॉइस है यार।' इवेंट के लिए रणवीर ने कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक रखा था। उन्होंने “Et tu Brutus” लिखे सफेद टी-शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर, लेदर जैकेट, सिल्वर चेन और स्टाइलिश सनग्लासेस पहने थे। दूसरी तरफ सुधीर ने ब्लैक और व्हाइट स्ट्राइप्स वाली जैकेट पहनकर पूरा ब्लैक आउटफिट किया था।

यहां देखें वायरल वीडियो

फिल्म के पेड प्रीव्यू ने मचाया धमाल

फिल्म धुरंंधर 2 का 18 मार्च को पेड प्रीव्यू रखा गया था। इस पेड प्रीव्यू ने धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू में जमकर कमाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म धुरंधर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमा सकती है। रणवीर सिंह के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article