Rani Mukerji Dhunuchi Dance In Durga Puja: दुर्गा पूजा की धूम हमारे बॉलीवुड सितारों के बीच भी देखने को मिल रही है। हेमा मालिनी से लेकर काजोल (Kajol) तक ने दुर्गा पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं हाल ही में रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) का दुर्गा पूजा से जुड़ा सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह सबके साथ डांस करती दिखाई दीं। रानी मुखर्जी के वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) का यह वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें वह सबके साथ पंडाल में डांस करती नजर आईं। वीडियो में रानी मुखर्जी ग्रीन साड़ी पहने दुर्गा मां की प्रतिमा के सामने डांस करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर मुस्कान भी देखने लायक रही। बता दें कि उनके साथ-साथ मशहूर कोरियोग्राफर श्रुति मर्चेंट भी दिखाई दीं। रानी मुखर्जी के अलावा 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने भी दुर्गा पूजा के पंडाल में जमकर डांस किया।
खास बात तो यह है कि सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) पंडाल में धुनुची को मुंह से पकड़कर डांस करती दिखीं। उनका यह अंदाज देख फैंस भी हैरान रह गए। बता दें कि लोगों ने पहली बार सुमोना चक्रवर्ती को ऐसे डांस करते देखा है, जिसे लेकर वे तारीफ करते नहीं थक रहे। रानी मुखर्जी और सुमोना चक्रवर्ती के अलावा काजोल, तनीषा मुखर्जी और तनुजा भी दुर्गा पूजा का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने मीडिया के सामने एक से एक पोज भी दिये।Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे की हरकतों पर बिफरे विक्की जैन, सलमान के शो में उधेड़ी रिश्तों की बखिया
