बॉलीवुड

फेरों से पहले ही हरियाणा का छोरा Randeep Hooda बना मणिपुर का चहेता, ससुरालवालों के साथ जमकर किये मजे

Randeep Hooda Enjoys With In Laws In Pre Wedding Ceremony: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फेरों से पहले उन्होंने ससुरालवालों के साथ जमकर मजे किये, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

Image

रणदीप हुड्डा ने किये ससुराल वालों के साथ मजे

Randeep Hooda Enjoys With In Laws In Pre Wedding Ceremony: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। आज ही रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ फेरे लेने वाले हैं। दोनों मणिपुर की राजधानी इंफाल में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लेंगे। खास बात तो यह है कि रणदीप हुड्डा शादी से पहले ही ससुरालवालों के चहेते बन गए। वह प्री-वेडिंग सेरेमनी में अपने ससुरालवालों के साथ जमकर मजे भी करते नजर आए।

ससुरालवालों के साथ रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह ससुरालवालों के साथ पोज देते दिखाई दिये। इन तस्वीरों में रणदीप हुड्डा की खुशी देखने लायक रही। रणदीप हुड्डा की ये तस्वीरें प्री-वेडिंग सेरेमनी से जुड़ी हुई हैं, जिसे लेकर अब फैंस भी उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुर जाने के बाद पहले भगवान के दर्शन किये थे, उसके बाद ही दोनों की शादी की रस्मों का शुभारंभ हुआ।

रणदीप और लिन ने सोशल मीडिया पर की थी शादी की घोषणा

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम कई सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी का ऐलान करते हुए लिखा था, "अर्जुन ने जहां मणिपुर की राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी, हम अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हमें इस बात को शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम 29 नवंबर को फेरे लेने जा रहे हैं। बता दें कि रणदीप हुड्डा की शादी में भले ही बॉलीवुड सितारों को न्योता नहीं मिला, लेकिन कपल मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी भी रखेंगे, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी नजर आ सकते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article