Ranbir Kapoor Instagram Account: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का इंस्टाग्राम पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है, यह ज्यादातर लोग जानते हैं। इसके साथ ही अयान मुखर्जी से लेकर खुद रणबीर कपूर भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह इंस्टाग्राम पर एक सीक्रेट अकाउंट से सभी को स्टॉक करते हैं और पता लगाते रहते हैं कि बॉलीवुड में क्या चल रहा है या कौन सा सेलिब्रिटी क्या कर रहा है। हालांकि अब शायद यह कहा जा सकता है कि रणबीर के इस सीक्रेट अकाउंट से पर्दा हट गया है। खुद उनकी मां नीतू कपूर ने शायद गलती से ही उनकी अकाउंट का खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
Ranbir kapoor secret Instagram id
नीतू कपूर ने टैग किया रणबीर का सीक्रेट अकाउंट?
दरउसल बॉलीवुड अभिनेत्री और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने आज अपने इंस्टा पर एक फोटो को स्टोरी पर लगाया है। जिसमें नीतू कपूर अपनी सासू मां कृष्णा राज कपूर और अपने बच्चों रणबीर और रिद्धिमा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। यह एक पुरानी फोटो हैं जिसमें रणबीर का बचपन नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, ‘हम उन्हें मिस कर रहे हैं’। इसके साथ ही उन्होंने एक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी टैग कर दिया- @ranbir8kapoor। इसके साथ ही अब यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं ये अकाउंट रणबीर का तो नहीं हैं?
क्या सच में यह रणबीर का अकाउंट है?
जिस अकाउंट को नीतू कपूर ने टैग किया है उसपर करीब 48K से अधिक फॉलोवर्स हैं। इसके साथ ही इस अकाउंट पर नीतू कपूर की इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट पेस्ट किया गया है। जिसमें कोई सख्त नीतू कपूर को धन्यवाद कह रहा है। जिसे देखकर तो ये लगता है कि शायद नीतू कपूर ने गलती से इस अकाउंट को टैग कर दिया होगा, ये रणबीर का कोई फैन अकाउंट नजर आ रहा है।
बता दें कि कपूर परिवार के घर में हाल ही में एक नन्ही सदस्य की एंट्री हो गई है। आलिया भट्ट और रणबीर ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। हालांकि अब रणबीर एक छोटे से ब्रेक के बाद शूटिंग पर लौट गए हैं।
