Ranbir Kapooor Preparation Fo Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। सिर्फ यही नहीं उनकी पिछली फिल्म एनिमल का क्रेज आज भी लोगों के सिर पर रहता है, फिल्म साल 2023 की ब्लाक्बस्टर फिल्म रही। अब एक्टर फिर परदे पर अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने आ रहे हैं, वह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। इसी के चलते एक्टर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वह वायरल वीडियो, जिसे देख लोगों एक्टर की तरीफ कर रहे हैं।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं, वह जल्द ही राम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई और सेट से तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती है। अब हाल ही में एक्टर की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। वीडियो मे देखा जा सकता है की रणबीर रनिंग, स्विमिंग, हाइकिंग और साइकलिंग कर रहे हैं, साथ ही वह डंबल उठाकर बॉडी भी बना रहे है हैं।
एक्टर की यही लगन देख फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे साथ ही फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। इस वीडियो में यह भी देखा गया की एक्टर का हौसला बढ़ाने के लिए पत्नी आलिया भट्ट उर बेटी राहा भी साथ ही हैं। जानकारी के लिए बात दें की फिल्म में साई पल्लवी, लारा दत्ता, अरुण गोविल, सनी देओल और यश जैसे बड़े स्टार नजर आने वाले है।
