Animal Trailer Release Date: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं। एनिमल में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। रणबीर और रश्मिका की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म के टीजर और गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फैंस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जानें कब रिलीज होगा एनिमल का ट्रेलर
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर दिवाली के बाद रिलीज होगा। मेकर्स फिल्म का ट्रेलर 22 नवंबर, 2023 को रिलीज कर सकते हैं। फैंस सिर्फ रणबीर को नहीं देखने के लिए ही एक्साइटेड नहीं है। फिल्म में अनिल और रणबीर कपूर बाप- बेटे की भूमिका में है। दर्शक दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। वहीं, बॉबी देओल फिल्म में विलेन के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म के टीजर में बॉबी का छोटा सा रोल दिखाया गया था। एक्टर ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया था।
रणबीर की फिल्म एनिमल इस साल 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है। एनिमल के साथ विक्की कौशल की सैम बाहदूर भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। सैम बाहदूर का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।
