Khesari Lal Yadav New House: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे है। एक्टर का गाना आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग जाता है। एक्टर अपना नया आलीशान घर बनवा रहे हैं। इस नए घर में तमाम सुविधाएं मौजूद होंगी। खेसारी ने इस आलीशान घर को अपनी मेहनत के बल पर बनवाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घर की कीमत करीब 25 करोड़ है। एक्टर का ये चार मंजिला घर किसी महल से कम नहीं है। एक्टर के इस घर को उनके पिता मंगरुर लाल यादव की निगरानी में बनाया जा रहा है।
छपरा में है एक्टर का पुराना घर
खेसारी लाल का पुराना घर छपरा जिले के रसूलपुर चट्टी गांव में हैं। एक्टर का ये घर काफी छोटा है। एक्टर जब भी छपरा आते हैं तो अपने पुराने घर पर जरूर जाते हैं। एक्टर ने बताया था कि उन्होंने अपने गायिकी के करियर की शुरुआत इसी घर से की थी। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी चंदा भी इसी घर में आई थी। इस घर से उनकी काफी यादें जुड़ी हुई है।
खेसारी ने साल 2010 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म साजन चले ससुराल से की थी। इस फिल्म ने एक्टर को रातोंरात स्टार बना दिया था। खेसारी एक्टर ही नहीं शानदार गायक भी हैं। एक्टर की फिल्में भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं। खेसारी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
