बॉलीवुड

Saif Ali Khan Attacked: जीजा सैफ अली खान से अस्पताल मिलने पहुंचे रणबीर कपूर, Alia Bhatt भी साथ आईं नजर

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर गुरुवार यानी 15 जनवरी ​देर रात बांद्रा स्थित उनके घर में चाकू से हमला हो गया। बता दें हमला करने वाले शख्स ने सैफ को 6 बार चाकू से वार किया था, जिस कारण एक्टर को 2 जगहों पर गंभीर चोट लग गई थी। अब सैफ से मिलने के लिए आलिया और रणबीर कपूर पहुंचे हैं।

Image

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर गुरुवार यानी 15 जनवरी देर रात बांद्रा स्थित उनके घर में चाकू से हमला हो गया। जिसके बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट के अनुसार अब एक्टर की हालत स्थिर है। बता दें हमला करने वाले शख्स ने सैफ को 6 बार चाकू से वार किया था, जिस कारण एक्टर को 2 जगहों पर गंभीर चोट लग गई थी। अब सभी एक्टर से मिलने के लिए लीलावती अस्पताल पहुंच रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक्टर से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

शुक्रवार की सुबह से ही सैफ अली खान से मिलने लोग पहुंच रहे हैं। बता दें आज सुबह सारा अली खान और इब्राहिम अली खान अस्पताल पहुंचे थे। उसके बाद करीना कपूर खान, सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी सैफ से मिलने आए थे। अब रणबीर और आलिया सैफ की सर्जरी के बाद उनका हालचाल जानने पहुंचे हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की सर्जरी हो चुकी है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पटौदी परिवार के बयान में कहा गया है, "सैफ अली खान सर्जरी से बाहर आ गए हैं और खतरे से बाहर हैं। वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं और डॉक्टर उनकी प्रगति पर नजर रखे हुए हैं। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छठे फ्लॉप पर दिखा हमलावर

फिलहाल मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सैफ अली खान के घर पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाशी ले रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि वीडियो में छठे फ्लॉप पर हमलावर दिखा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article