Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से पहली झलक सामने आई थी, जिसे देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए है और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इंदिरा कृष्णन ने फिल्म रामायण को लेकर विस्तार से बातचीत की। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या बोला।
रणबीर कपूर की एनिमल में रश्मिका मंदाना की मां का रोल निभाने के बाद इंदिरा कृष्णन रामायण पार्ट 1 में रणबीर के साथ फिर से काम करने के लिए तैयार हैं। टेली टॉक इंडिया के साथ एक थ्रोबैक इंटरव्यू में इंदिरा ने खुलासा किया था कि यह रणबीर ही थे जिन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म रामयण में उनके लिए सिफारिश की थी।
सम्मान दो, सम्मान लो
इंदिरा ने कहा था कि "मैंने रणबीर कपूर के साथ एनिमल में काम किया था। उसके बाद उन्होंने मुझे रामायण के लिए रिकमेंड किया। वह बहुत ही जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं और सेट पर कभी भी किसी तरह का स्टार-एटिट्यूड नहीं दिखाते। स्पॉट बॉय से लेकर अपने को-स्टार तक वह सभी के साथ विनम्रता से पेश आते हैं। मैंने रणबीर से एक बात सीखी है सम्मान दो, सम्मान लो।"
रणबीर कपूर काम का सम्मान करते हैं
एक्ट्रेस ने आगे बताया "मैंने कई सालों तक टेलीविजन में काम किया है। मैंने कई एक्टरों को सेट पर अपना घमंडी स्वभाव दिखाते देखा है। मैंने बहुत कुछ सहा है। मैंने शो में हीरो और हीरोइनों को देर से आते देखा है जबकि मैं बैठकर उनका इंतजार करती थी। रणबीर कपूर अपने काम का बहुत सम्मान करते हैं। मैंने उनसे सीखा है कि अगर आप अपने काम का सम्मान करते हैं, तो लोग आपका सम्मान करेंगे।"
