Ramayana: नितेश तिवारी को रामायण के इस सीन ने किया इमोशनल, नहीं रोक पाए अपने आंसू

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 6, 2026, 12:56 PM IST

Nitesh Tiwari on Ramayana Emotional Scene: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने बड़ा खुलासा किया है।

Nitesh Tiwari on Ramayana Emotional Scene: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को इस मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म रामायण का एक धांसू टीजर सामने आया था, जिसे फैंस और बॉलीवुड स्टार्स ने काफी पसंद किया था। फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर का लुक दिखाया गया था। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म के सबसे इमोशनल सीन के बारे में बात की है। (ये भी पढ़े:Exclusive: 'रामायण' का टीजर देख TV के राम ने दिया रिएक्शन, रणबीर कपूर की फिल्म के लिए कह दी ये बात)

Nitesh Tiwari on Ramayana Emotional Scene

'रामायण' के इस सीन ने नितेश तिवारी को किया इमोशनल Pic Credit- IMDb

फिल्म का सबसे इमोशनल सीन

Collider से बात करते हुए नितेश तिवारी ने बताया कि 'मैं थिएटर में दर्शकों के साथ सबसे ज्यादा जिस सीन को देखने का इंतजार कर रहा हूं, वो है जब भगवान राम वनवास के लिए जाते हैं। मैं देखना चाहता हूं कि क्या मैं उन भावनाओं को सही तरीके से कैद कर पाया हूं या नहीं।' डायरेक्टर ने आगे कहा, 'ये बहुत भावुक पल है। पूरा शहर बाहर निकल आता है, उन्हें जाने नहीं देना चाहता और उनके साथ रोता है। मुझे लगता है ये वो पल है जो मुझे सबसे ज्यादा छूता है। हर बार जब मैं इसे देखता हूं, तो बहुत भावुक हो जाता हूं।' (ये भी पढ़े:Ramayana Teaser: 'रामायण' की पहली झलक देख दर्शकों की प्रतिक्रिया से गदगद हुए नितेश तिवारी, कही ये बात)

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे के साथ लारा दत्ता कैकेयी का रोल निभाती नजर आएंगी और अरुण गोविल दशरथ बनेंगे। काजल अग्रवाल मंदोदरी का किरदार निभाएंगी, जबकि रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका में होंगी। कास्ट में अमिताभ बच्चन जटायु के रोल में हैं और फिल्म के नैरेटर भी होंगे। विवेक ओबेरॉय विद्युत जिह्वा, सुहैल नय्यर सुग्रीव और कुणाल कपूर इंद्र का रोल करेंगे।

End of Feed