Ramayana Teaser: 'रामायण' की पहली झलक देख दर्शकों की प्रतिक्रिया से गदगद हुए नितेश तिवारी, कही ये बात

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर और यश की आने वाली फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर मेकर्स ने 2 अप्रैल को रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर 'रामायण' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा कि उनकी 7 साल की मेहनत सफल रही है।

Ramayana Teaser: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर मेकर्स ने 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के खास मौके पर जारी कर दिया है। जैसे ही यह टीजर यूट्यूब पर आया, वैसे ही फैन्स इसे बार-बार पर देखने से खुद रोक नहीं पाए। 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर देखने के बाद दर्शकों ने अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा भी किए। ज्यादातर लोगों ने फिल्म की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में अब नितेश तिवारी ने भी दर्शकों द्वारा 'रामायण: पार्ट 1' का टीजर देखने के बाद जो रिस्पांस मिला है, उसे लेकर रिएक्शन दे दिया है। नितेश तिवारी ने कहा कि उनकी सात साल की मेहनत सफल रही।

Nitest Tiwari's Ramayana Teaser

दर्शकों की प्रतिक्रिया से खुश हैं नितेश तिवारी

'रामायण' की मेकिंग के बारे में बात करते हुए नितेश तिवारी ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मुझे 7 साल लगे हैं। 'दंगल' डायरेक्टर ने बताया कि इन 7 सालों में उन्होंने हर दिन यह सोचा कि उस पल कैसा महसूस होगा। जब फिल्म रिलीज होगी तो लोगों का रिएक्शन कैसा होगा। दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के बाद नितेश तिवारी को लग रहा है कि उनकी मेहनत सफल रही है। (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser से क्यों गायब हैं 'हनुमान' सनी देओल? LEAK हुई इनसाइड डिटेल)

End of Feed