बॉलीवुड

भगवान राम के किरदार में ढलने के लिए रणबीर कपूर ने खेला आँखों का खेल, ऑनस्क्रीन कौशल्या ने खोले रामायण सेट के राज

Indira Krishnan talk about Ranbir Kapoor: अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन जो रामायण में रणबीर कपूर की मां का किरदार करने वाली है उन्होंने एक्टर के बारे में कई खुलासे किए। सेट पर वह किस तरह सीन शूट करते हैं और बाकि लोगों के साथ रहते हैं इसपर इंदिरा ने खुलकर बात की।

Image

Image Source: Instagram

Indira Krishnan talk about Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) इन दिनों फिल्म रामायण पार्ट 1( Ramayan Part 1) को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी लेकिन इसका बज इतना बना हुआ है कि आए दिन कोई न कोई बात चलती ही रहती है। ये बात तो हर कोई जानता है कि इस किरदार के लिए रणबीर कपूर ने कितनी मेहनत की है। लेकिन उन्होंने अपने अंदर क्या-क्या बदलाव किए ये तो उनके को-स्टार्स ही बता सकते हैं। फिल्म में कौशल्या का किरदार करने वाली एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन( Indira Krishnan) ने बताया कि एनिमल वाले रणबीर और रामायण वाले रणबीर में क्या बदला है।

बॉलीवुड बबल से बात करते हुए अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन( Indira Krishnan) ने रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि रणबीर ने रामायण फिल्म के लिए तगड़ी मेहनत की है। अपनी बॉडी लैंग्वेज के साथ-साथ उन्होंने अपने अंदर बहुत बदलाव किया। भगवान राम की तरह दिखने के लिए उन्होंने अपनी आँखों पर काम किया। जैसे भगवान राम के कंधे मजबूत माने जाते हैं क्योंकि वे धनुष-बाण लेकर चलते हैं, वैसे ही रणबीर ने अपने कंधों और शरीर पर काम किया है। वह 3-4 घंटे वर्कआउट करते थे और सेट पर हमेशा समय के पाबंद रहते थे। पैक-अप के बाद भी, वह फिर से वर्कआउट पर लग जाते थे। उनका समर्पण 200 प्रतिशत था।

एनिमल-रामायण वाले रणबीर कपूर में अंतर

एक सीन का जिक्र करते हुए इंदिरा ने कहा कि हम जब वह शूट कर रहे थे तो रणबीर सिर्फ धोती में सामने बैठे हुए थे उन्होंने ऊपर कुछ नहीं पहना था। उस समय वहाँ बैठे हुए वो ऐसे लग रहे थे जैसे राम जी के किरदार को अपने अंदर उतार रहे हो। सेट पर सभी के साथ बात करने में भी उन्होंने बहुत बदलाव किया। वहीं इंदिरा ने एनिमल और रामायण वाले रणबीर कपूर का कंपेरिजन किया और बताया कि दोनों रणबीर को मैंने बदलते देखा है अपनी आँखों के आगे। बताते चले कि इंदिरा फिल्म में कौशल्या का किरदार करने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article