बॉलीवुड

Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर में हुई इस टीवी हसीना की एंट्री, निभाएंगी कौशल्या का किरदार?

Indira Krishnan to Play Kausalya Role in Ramayana: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने जा रही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की मां यानी कौशल्या के किरदार के लिए मेकर्स ने एक टीवी एक्ट्रेस को फाइनल किया है। जानिए नाम...

Image

Ranbir Kapoor

Indira Krishnan to Play Kausalya Role in Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की आने वाली फिल्म 'रामायण' (Ramayana) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में माता सीता के किरदार के लिए मेकर्स ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी को चुना है। फिल्म की स्टारकास्ट अभी तक पूरी नहीं हुई है। हर गुजरते दिन के साथ इस फिल्म में हिस्सा लेने के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'रामायण' में कौशल्या का किरदार निभाने के लिए एक टीवी एक्ट्रेस को फाइनल किया गया है। आइए जानें कौन है वो अदाकारा?

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की मां का किरदार टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन निभाएंगी। मेकर्स को लगता है कि कौशल्या के रोल के लिए इंदिरा कृष्णन एकदम परफेक्ट हैं। इंदिरा कृष्णन ने कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना की मां का रोल भी प्ले किया था। इसके अलावा इंदिरा कृष्णन 'केसर', 'कहानी घर घर की' और 'ये है चाहतें' जैसी कई सुपरहिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की हाल ही में आर्चरी कोच के साथ एक फोटो भी वायरल हुई है। जिसे देख लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर ने तीरंदाजी सीखनी शुरू कर दी है। बता दें फिल्म में राम भक्त हनुमान के लिए सनी देओल को चुना गया है। रावण का किरदार साउथ सुपरस्टार यश निभाएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article