Amitabh Bachchan joins Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग मूवी रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी और सबसे बड़ी मूवी है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है क्योंकि इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे स्टार्स हैं। फिल्म से जुड़ी ताजा खबर की मानें तो इसके साथ अब अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है, जो रामायण को अपनी आवाज देंगे और नरेटर का रोल अदा करेंगे।
मिड-डे से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया है, "हम रामायण के साथ अमिताभ बच्चन को जोड़ने के बारे में प्लान कर रहे हैं। उनकी आवाज से रामायण को अगल स्तर प्राप्त होगा, जो कोई दूसरा कलाकार नहीं दे सकता है। मेकर्स इस चीज को लेकर साफ है कि बिग बी अपनी आवाज से रामायण को शुरू करें और सूत्रधार का रोल अदा करें। इन दिनों बिग बी से इस बारे में बात चल रही है। अगर बिग बी को किसी चीज से दिक्कत होगी तो मेकर्स उस पर काम करेंगे। बिग बी की आवाज में रामायण की शुरुआत का असर दर्शकों पर अलग ही होगा।"
रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और अमिताभ बच्चन के अलावा रामायण के साथ सनी देओल, लारा दत्ता, रवि दुबे, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, इंदिरा कृष्णन, रकुलप्रीत सिंह, शीबा चड्ढा और कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी जुड़े हुए हैं। रामायण के मेकर्स ने साउथ और नॉर्थ के मंझे हुए कलाकारों को साइन किया है ताकि दर्शक हर किरदार के साथ कनेक्शन फील करें। डायरेक्टर नितेश तिवारी कहानी के साथ-साथ इसके वीएफएक्स वर्क और सीजीआई पर भी लगातार काम कर रहे हैं और निर्माता नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर रामायण को वर्ल्डस्तर का प्रोजेक्ट बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
