Ram Gopal Verma reviews Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की नई फिल्म एनिमल को लेकर हर तरफ बातें हो रही हैं। कुछ लोग इस फिल्म के साथ हैं तो कुछ लोग इस फिल्म की लगातार खिलाफत कर रहे हैं। जो लोग फिल्म एनिमल की बुराई कर रहे हैं, उनका कहना है कि मेकर्स ने फिल्म में पुरुषों का महिमामंडन किया है और महिलाओं सिर्फ एक वस्तु के तौर पर दिखाया है। ऐसे लोगों को जवाब देते हुए डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इन्होंने रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी की जमकर तारीफ की है।
राम गोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'इन दिनों फिल्म एनिमल के कंटेंट और रणबीर कपूर के कैरेक्टर को लेकर लगातार काफी लड़ाई हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा काम कर रही है और मेरा मानना है कि ये मूवी ऐसे लोगों के कपड़े फाड़ देगी जो अपनी सोच दूसरों पर थोपने का शौक रखते हैं। संदीप रेड्डी ने पूरी ईमानदारी से सच दिखाया है।'
राम गोपाल वर्मा ने रणबीर कपूर की अदाकारी की जमकर तारीफ करते हुए उनकी तुलना लियोनार्डो डिकैप्रियो से की है। राम गोपाल वर्मा ने रणबीर कपूर की तारीफ में लिखा है, 'पिछले 110 सालों में ये पहली फिल्म है, जिसमें किसी एक्टर ने लगातार इतनी अच्छी अदाकारी की है। मुझे ऐसा लगता है कि द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जैसा काम किया है, रणबीर कपूर ने एनिमल में उससे भी अच्छा काम किया है।' वैसे आपका राम गोपाल वर्मा के बयान के बारे मे ंक्या सोचना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
