बॉलीवुड

बेटे Rajveer Deol ने शुरू की डेब्यू मूवी की शूटिंग, आशीर्वाद देने पहुंचे Sunny Deol

Sunny Deol visits son Rajveer' debut movie shooting set: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे राजवीर देओल ने अपनी पहली मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्माण राजश्री बैनर कर रहा है। सनी देओल अपने बेटे को आशीर्वाद देने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंचे थे, जहां से सामने आई फोटो वायरल हो रही है।

Image

बेटे Rajveer Deol ने शुरू की डेब्यू मूवी की शूटिंग, तो आशीर्वाद देने पहुंचे Sunny Deol

Sunny Deol visits son Rajveer' debut movie shooting set: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल ने अपनी डेब्यू मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसे राजश्री बैनर बना रहा है। राजवीर देओल की डेब्यू मूवी के सेट से पहली तस्वीर सामने आ गई है, जो उनके बड़े भाई करण देओल ने फैंस के साथ शेयर की है। करण देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजवीर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें सनी पाजी भी साथ नजर आ रहे हैं। सनी देओल और करण देओल साथ मिलकर राजवीर देओल को आशीर्वाद देने के लिए पहंचे थे।

करण देओल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

बॉलीवुड अभिनेता करण देओल ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर राजवीर की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करण देओल ने लिखा है, 'ये हमारा बॉन्डिंग टाइम है। हम आज राजवीर को शूटिंग करते देखने के लिए पहुंचे थे।' करण देओल और राजवीर देओल के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है। करण देओल बड़े भाई की जिम्मेदारी निभाते हए राजवीर को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे।

राजवीर देओल रखेंगे पारिवारिक फिल्म से बॉलीवुड में कदम

राजश्री प्रोडक्शन हमेशा से ही पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता रहा है। राजश्री बैनर ने हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और विवाह जैसी शानदार फिल्में दी हैं। राजश्री प्रोडक्शन एक बार फिर से पारिवारिक मूवी बना रहा है, जिससे राजवीर बॉलीवुड में कदम रखेंगे। सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल का बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप रहा, जिसके बाद उन्हें राजवीर के बॉलीवुड डेब्यू से बहुत सारी उम्मीदें हैं। देखना होगा कि वो देओल खानदान का नाम बॉलीवुड में आगे बढ़ा पाएंगे या नहीं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article