राजकुमार राव-पत्रलेखा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, ये रखा अपनी लाडली का नाम
- Authored by: Abhay
- Updated Jan 18, 2026, 12:53 PM IST
Rajkummar Rao-Patralekha Daughter Name: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekha) ने अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की है। इसके साथ कपल ने बेटी के नाम से भी पर्दा उठा दिया है। तो चलिए जानते हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है।
Image Source: Rajkummar Rao Instagram
Rajkummar Rao-Patralekha Daughter Name: बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। राजकुमार राव की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। अभी हा ही में राजकुमार राव के घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ था। राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा (Patralekha) इसकी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद से हर किसी को राजकुमार राव और पत्रलेखा की बेटी की पहली झलक का इंतजार था। इसी बीच कपल ने बेटी की पहली झलक दिखाते हुए लाडली के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।
ये भी पढ़ें: पत्रलेखा-राजकुमार राव के घर आई नन्ही परी
राजकुमार राव ने ये रखा बेटी का नाम
एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा एक बार फिर से खबरों में गए हैं। इसकी वजह राजकुमार राव का एक इंस्टाग्राम पोस्ट है, जो खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट में राजकुमार राव ने अपनी बेटी के नाम से पर्दा उठा दिया है। राजकुमार राव ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर शेयर की है। इस तस्वीर में राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी लाडली के हाथ को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ पत्रलेखा और राजकुमार राव ने बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। पत्रलेखा और राजकुमार ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है। कपल की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट करते नजर आए और साथ ही साथ कपल को बधाई दी।
यहां देखें राजकुमार राव-पत्रलेखा की वायरल पोस्ट
नाम की हो रही है तारीफ
राजकुमार राव और पत्रलेखा की इस पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कपल की इस पोस्ट पर लोग दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोगों ने कपल के बेटी के नाम की भी खूब तारीफ की। राजकुमार राव और पत्रलेखा की बेटी के नाम को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।