बॉलीवुड

राजकुमार राव के बर्थडे पर पत्नी पत्रलेखा ने शेयर किया प्यार वीडियो, फराह खान की तस्वीर ने खींचा ध्यान

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 31, 2025, 07:53 PM IST

Rajkummar Rao Happy Birthday: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने 31 अगस्त को अपना 41वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया और इस खास मौके पर उनके दोस्तों और को-स्टार्स ने सोशल मीडिया पर प्यार बरसाया। फराह खान (Farah Khan), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) से लेकर कई स्टार्स ने एक्टर को बधाई दी।

Image

Image Source: Farah, Sonam And Patralekha Instagram

Rajkummar Rao Happy Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार राजकुमार राव (Rajkummar Rao) आज यानी 31 अगस्त को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौक पर राजकुमार राव के फैंस उन्हें अलग-अलग अंदाज में बधाई देते नजर आए। किसी ने एक्टर की पुरानी तस्वीर शेयर की तो कोई फिल्मों के वीडियो के साथ बधाई देते नजर आए। फैंस के साथ-साथ राजकुमार राव को बॉलीवुड स्टार्स ने भी बर्थडे विश किया। इस लिस्ट में फराह खान (Farah Khan), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) समेत कई स्टार्स के नाम शामिल है। तो चलिए देखते हैं स्टार्स ने राजकुमार राव को कैसे विश किया।

फराह खान ने शेयर की अनसीन फोटो

फराह खान ने राजकुमार राव के साथ एक अनदेखी कैंडिड तस्वीर शेयर की और मजेदार मैसेज लिखा, 'कुछ टूटी हड्डियां अटूट दोस्ती में बदल जाती हैं। हैप्पी बर्थडे राजकुमार राव, तुम्हारा साल सबसे शानदार हो।'

Farah

Image Source: Farah Khan Instagram

करीना कपूर ने खास अंदाज में किया विश

करीना कपूर खान ने राजकुमार राव की ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे राज चमकते रहो'

Kareena

Image Source: Kareena Kapoor Instagram

सोनम कपूर ने शेयर की साथ वाली तस्वीर

सोनम कपूर ने अपने को-स्टार के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे'। इस तस्वीर में सोनम कपूर और राजकुमार राव साथ नजर आए।

Sonam

Image Source: Sonam Kapoor Instagram

पत्नी ने शेयर किया पुराना वीडियो

पत्रलेखा ने विश करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे सबसे प्यारे पति, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरी ताकत और उस इंसान को जिस पर मुझे बहुत गर्व है। मैं तुमसे प्यार करती हूं'। इस वीडियो के कमेंट में नीति मोहन लिखा, 'हैप्पी बर्थडे एक बेहतरीन टैलेंट और इंसान को।'

जल्द पापा बनने वाले हैं राजकुमार राव

एक्टर राजकुमार राव ने अभी हाल ही में एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने फैंस को बताया था कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा इन दिनों नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article