R Madhavan on Ranbir VS Ranveer: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर दशक के साथ नए कलाकारों का उदय होता है और उनमें NO.1 की रेस लगती है। ये दौर रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का है, जो हर एक फिल्म के साथ निखर रहे हैं। इन दोनों के फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर लड़ते रहते हैं कि कौन सा अभिनेता बेहतर है? इन दिनों रणवीर सिंह की धुरंधर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, जिस कारण सोशल मीडिया पर भी उनकी बातें हो रही हैं। उनकी बातें कर रहे फैंस इस बहस में भी उलझे हुए हैं कि कौन सा अभिनेता बेस्ट है? रणवीर सिंह के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ में पोस्ट कर रहे हैं और एस ऐसा ही पोस्ट आर माधवन के पास भी पहुंचा। इस पोस्ट पर आर माधवन ने लाइक की भी बरसात की और माना कि रणवीर सिंह ही बेहतर एक्टर हैं।
रणवीर सिंह को रणबीर कपूर के बेहतर मानते हैं आर माधवन
सोशल मीडिया पर मयंक नाम के एक फैन ने ये पोस्ट किया कि रणवीर सिंह बेहतर एक्टर हैं। मयंक ने धुरंधर देखने के बाद लिखा, "रणवीर, रणबीर कपूर को किसी भी रोल में खा सकते हैं। लोग भले ही मजाक समझते हो लेकिन ये मजाक नहीं है। रणवीर सिंह ही सबसे बेस्ट एक्टर हैं।"

Ranveer
आर माधवन के पास जब ये सोशल मीडिया पोस्ट पहुंचा तो उन्हें ये बात पसंद आई और उन्होंने इसे लाइक कर दिया। आर माधवन के लाइक करते ही ये पोस्ट लाखों लोगों के पास पहुंच गया और देखते ही देखते वायरल हो गया। आर माधवन का लाइक देखकर लोग ये मान रहे हैं कि उन्हें भी लगता है कि रणवीर सिंह ही इस जनरेशन के बेस्ट एक्टर हैं।
बताते चलें कि आर माधवन ने फिल्म धुरंधर 2 में अजय सान्याल का रोल अदा किया है। इस रोल में दर्शक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आर माधवन का ये रोल अजीत डोभाल से प्रेरित है, जो भारत के रक्षातंत्र की अहम कड़ी हैं। सालों से वो देश के लिए सेवाएं देते आ रहे हैं और आतंकवादियों के लिए बुरे सपने से कम नहीं हैं।
