Jio Star on Queen 2 Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म क्वीन 2 (Queen 2) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कंगना रनौत की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म क्वीन 2 के जुड़ा एक विवाद सामने आया था। खबर के मुताबिक फैंटम स्टूडियोज ने जियोस्टार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 250 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ हलचल मच गई है। अब इसको लेकर जियोस्टार बयान जारी किया है। तो चलिए जानते हैं कि जियोस्टार ने क्या कहा है।
जियो स्टार ने क्वीन 2 विवाद पर जारी किया बयान (Image Source: IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Queen 2: रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गईं कंगना रनौत की मूवी, मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें
जियोस्टार ने जारी क्या बयान
एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म क्वीन 2 एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह जियोस्टार का विवाद पर सामने आया बयान है। Mid Day की खबर के अनुसार 'क्वीन 2' को लेकर फैंटम स्टूडियोज ने 250 करोड़ रुपये का जो मुकदमा किया है, उस पर अब जियोस्टार का जवाब सामने आ गया है। कंपनी ने साफ कहा है कि कंगना रनौत की आने वाली फिल्म किसी भी तरह से साल 2014 में आई सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का उल्लंघन नहीं करती। जियोस्टार का कहना है कि ये पूरी तरह नई और ओरिजिनल फिल्म है, जिसका नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी 'क्वीन' से कहानी या क्रिएटिव स्तर पर कोई लेना-देना नहीं है। ये बयान तब आया है, जब कुछ दिन पहले फैंटम स्टूडियोज ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। स्टूडियो का आरोप है कि जियोस्टार ने बिना इजाजत 'क्वीन' की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का इस्तेमाल किया। फैंटम का दावा है कि उसके पास ओरिजिनल फिल्म के 50 फीसदी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स हैं और उसने किसी भी सीक्वल या उससे जुड़ी दूसरी फिल्म बनाने की मंजूरी नहीं दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Kangana Ranaut ने खत्म की Queen 2 की शूटिंग, सामने आई क्यूट PIC
नई फिल्म पर हो रहा है काम
जियोस्टार ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कंगना रनौत के साथ उनकी फिल्म का 'क्वीन' से कोई संबंध नहीं है। कंपनी ने कहा, 'स्टारस्टूडियो18 इस वक्त कंगना रनौत के साथ एक नई फिल्म पर काम कर रहा है, जो पूरी तरह ओरिजिनल और अलग कहानी है। इसका किसी भी पुरानी फिल्म की कहानी, किरदार या क्रिएटिव हिस्से से कोई संबंध नहीं है। ये किसी भी मौजूदा फिल्म का सीक्वल या प्रीक्वल भी नहीं है।' प्रोडक्शन हाउस ने फैंटम स्टूडियोज की आपत्ति पर कहा, 'क्वीन' अंग्रेजी भाषा का एक आम शब्द है। किसी भी आम शब्द पर कोई एक पक्ष अपना विशेष अधिकार नहीं जता सकता और ऐसा दावा कानून के मुताबिक भी सही नहीं है। जियोस्टार इस कानूनी मामले से पूरी तरह वाकिफ है और अदालत में कानूनी तरीके से अपना पक्ष रखेगा। कंपनी ने ये भी साफ कर दिया कि वो इस मामले में अदालत में पूरी मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ेगी।
