Pulkit Samrat And Kriti Kharbanda Wedding Invitation Goes Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पुल्कित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) इंडस्ट्री के चहेते और चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों बीते कई वक्त से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले उनका रोका हुआ था, जिससे उनके फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। खास बात तो यह है कि अब दोनों की शादी की तारीख सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं, पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा का शादी का कार्ड भी तेजी से वायरल हो रहा है।
पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की शादी का कार्ड बेहद खूबसूरत और युनीक नजर आया। कार्ड में कपल म्यूजिक के साथ नजारे का लुत्फ उठाते दिखाई दिये। वहीं उनके पेट को भी शादी के कार्ड में जगह मिली। इसके मुताबिक, पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा 13 मार्च को सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे। इस कार्ड पर लिखा दिखाई दिया, "अपने स्क्वायड के साथ इसका जश्न मनाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। पुल्कित और कृति।" बता दें कि कपल ने पहले ही हिंट दिया था कि वे मार्च में शादी करने वाले हैं।
बता दें कि पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा साल 2019 से ही एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। उनकी शादी का कार्ड देख एक फैन ने लिखा, "बस अब इंतजार नहीं हो रहा इन दोनों को शादी के बंधन में बंधता देखने के लिए।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "वाह पुल्कित भाई, आपने कृति को अपनी जिंदगी में ऐड कर ही लिया।"
