बॉलीवुड

'आंखों की गुस्ताखियां' की प्रोड्यूसर ने फिल्म के लिए बेच दिए घर-गहने!! शनाया कपूर की डेब्यू मूवी के लिए खेला बड़ा दांव

Aankhon Ki Gustakhiyaan: शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को बनाने के लिए मानसी बागला ने बड़ा दांव खेला है। फिल्म की प्रोड्यूसर ने बताया कि इस फिल्म को बनाने के लिए उन्हें घर और कुछ गहने बेचने पड़े थे।

Image

Aankhon Ki Gustakhiyaan

शनाया कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ये बॉलीवुड फिल्म शनाया कपूर की करियर की डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म के लिए इस फिल्म की प्रोड्यूसर ने बड़ा दांव खेला है। बता दें इस फिल्म को मानसी बागला द्वारा निर्मित किया जा रहा है। वही ऐसी ऐसी अफवाहें है कि मानसी ने इस फिल्म के लिए घर और गहने भी बेच दिए है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

'आंखों की गुस्ताखियां' में शनाया कपूर के साथ-साथ विक्रांत मैसी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दोनों एक साथ पहली बार नजर आने वाले हैं। शनाया और विक्रांत की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म शूट होने से पहले मानसी ने बताया था कि उन्हें फिल्म के लिए कुछ संपत्तियां बेचनी पड़ीं। मानसी ने कहा-"हां, एक समय ऐसा आया जब मुझे शूटिंग पूरी करने के लिए अपना दूसरा घर और कुछ गहने बेचने पड़े। मुझे इसका बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। मैंने एक बार में एक कदम आगे बढ़ाना शुरू किया। मैं काफी दबाव में थी। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि आज मैं पहले से ज्यादा कॉन्फिडेट हूं।"

मां बनने में किया समझौता

इंटरव्यू के दौरान मानसी बागला ने कहा कि उन्होंने मां बनने में देरी करने के साथ समझौता कर लिया है। उन्होंने कास्टिंग और लेखन के लिए अपने प्यार का इजहार किया और कहा कि फिल्में बनाना एक बच्चे को जन्म देने जैसा है। आंखों की गुस्ताखियां बनाने पर विचार करते हुए, लेखिका-निर्माता ने कहा कि उन्हें पता था कि उनका दिल सही जगह पर है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article