pic credit-priyanka chopra instagram
Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड अदाकारा और जायेद खान की मां जरीन खान की मौत हो गई है। 81 साल की उम्र में जरीन ने आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जरीन खान को तमाम लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड से हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। इसमें प्रियंका चोपड़ा ने जरीन खान की मौत पर दुख जताया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यादें ताजा कीं और जरीन खान को दिल छूने वाला ट्रिब्यूट दिया। प्रियंका ने जरीन की फोटो शेयर की और लिखा, 'आपको हमेशा सबसे ज्यादा खुशी और गजब की ऊर्जा के साथ याद रखूंगी। आपकी बहुत कमी खलेगी, जरीन आंटी। बता दें कि जरीन और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा बहुत करीबी दोस्त थीं। इसके अलावा करण जौहर और काजोल ने भी स्टोरी लगाकर जरीन खान की मौत पर दुख जताया है। करण जौहर ने लिखा, 'परिवार के साथ प्रार्थना और विचार... जरीन आंटी सबसे दयालु और गर्मजोशी वाली थीं, उनकी कमी उनके अपनों को बहुत खलेगी, जो बहुत सारे थे।' काजोल ने लिखा, 'कितना दर्दनाक नुकसान... हैरान और दुखी हूं। पूरे परिवार को गहरी संवेदना और प्रार्थना।'
संजय खान की पत्नी जरीन खान की अंतिम यात्रा में कई सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल है। एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। जिसमें जायद खान हाथ में मटकी लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद लोग ये कह रहे है कि जरीन खान का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जरीन खान ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी और वे तेरे घर के सामने और एक फूल दो माली जैसी फिल्मों में नजर आई थी। जरीन खान की एक्टिंग के लोग दीवाने थे।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।