Golmaal 5 में हुई Priyamani की एंट्री, निभाएंगी निगेटिव रोल

डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी नई फिल्म गोलमाल 5 में व्यस्त हैं, जिसमें अजय देवगन के साथ-साथ अक्षय कुमार भी अहम किरदार में दिखेंगे। इसमें अब प्रियमणि की एंट्री भी हो चुकी है, जो विलेन के रूप में दिखेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'गोलमाल 5' बना रहे हैं रोहित शेट्टी
  • अक्षय-अजय के साथ दिखेंगी प्रियमणि
  • प्रियमणि निभाएंगी विलेन का रोल

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी नई फिल्म गोलमाल 5 में व्यस्त हैं, जिसकी शूटिंग लगातार जारी है। रोहित शेट्टी ने एक क्यूट सी वीडियो के साथ इस फिल्म का ऐलान किया, जिसमें अजय देवगन के साथ-साथ अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और शरमन जोशी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के नाम का भी खुलासा किया और एक धमाकेदार वीडियो ड्रॉप किया। इसके बाद से ही दर्शक गोलमाल 5 के लिए एक्साइटेड हैं। अगर फिल्म से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो इसमें साउथ अदाकारा प्रियमणि की भी एंट्री हो चुकी है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Exclusive: Dhamaal 4 हिट होगी या फ्लॉप? एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

Golmaal 5 में हुई Priyamani की एंट्री, निभाएंगी निगेटिव रोल

Golmaal 5 में हुई Priyamani की एंट्री, निभाएंगी निगेटिव रोल

Golmaal 5 में दिखेंगी Priyamani

साउथ अदाकारा प्रियमणि ने सालों पहले रोहित शेट्टी के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में काम किया था। इस फिल्म में वो एक कैमियो में नजर आई थीं और शाहरुख खान के साथ जमकर ठुमके लगाए थे। इसके बाद अब ये दोनों फिर से साथ में काम करने जा रहे हैं। फिल्म गोलमाल 5 में प्रियमणि का रोल काफी बड़ा होगा और वो मूवी की विलेन होंगी। वैरायटी इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि प्रियमणि को रोहित शेट्टी ने निगेटिव रोल के लिए साइन किया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Dada Movie Poster देखकर गदगद हुए सौरभ गांगुली, बोले "राजकुमार की स्ट्रेट ड्राइव..."

End of Feed