Priyadarshan on Paresh Exit From Hera Pheri 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) फिल्म 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को लेकर कई वजह से चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है की परेश रावल ने इस मूवी को एक बार फिर छोड़ने का फैसला कर लिया है। इतना ही नहीं परेश रावल ने साइन किया हुआ अमाउंट भी 15% इंटरेस्ट के साथ वापस कर दी है। एक तरफ फैन्स 'हेरा फेरी 3' का इंतजार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस खबर ने सभी लोगों को हैरान कर दिया है। 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के बाहर होने की खबरों पर अब डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने चुप्पी तोड़ दी है। (इसे भी पढ़ें: Chand Mera Dil Box office Day 3: लक्ष्य-अनन्या स्टारर ने नहीं की निराशाजनक कमाई, देखें आंकड़े)
'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के बाहर होने का प्रियदर्शन ने बताया सच (Pic Credit: Instagram)
'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के बाहर होने पर बोले प्रियदर्शन
फिल्ममेकर प्रियदर्शन 'हेरा फेरी' की तीसरी किस्त को डायरेक्ट करने वाले हैं। ईटाइम्स से बात करते हुए उन्होंने इस फिल्म से परेश रावल के बाहर होने पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।' प्रियदर्शन ने परेश रावल के बाहर होने की खबरों पर रिएक्शन देने से मना कर दिया है। कुछ महीनों पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि परेश रावल की फिल्म की टीम के साथ जो भी दिक्कतें थीं, वे सब सुलझ गई हैं। वो इस प्रोजेक्ट से दोबारा जुड़ गए हैं। (इसे भी पढ़ें: 2026 में 100 करोड़ी बनकर इन फिल्मों ने निर्माताओं को किया मालामाल, 'Drishyam 3' ने भी रचा इतिहास)
परेश रावल ने नहीं दिया है रिएक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परेश रावल को एग्रीमेंट में बताई गई पेमेंट स्ट्रक्चर को लेकर कुछ इशू आया है। यही वजह है कि उन्होंने इस मूवी से अलग होने का फैसला किया है। 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी में बाबूराव के किरदार में परेश रावल की एक्टिंग को इंडियन सिनेमा की सबसे यादगार कॉमिक परफॉर्मेंस में से एक माना जाता है। इस किरदार में परेश रावल को बड़े परदे पर एक बार फिर देखने के लिए फैन्स भी बेताब थे। हालांकि 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने की खबरों पर अभी तक परेश रावल ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। इतना ही नहीं अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का भी इन खबरों पर कोई बयान नहीं आया है।
