बॉलीवुड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी को लिखा पत्र, दिग्गज कलाकार की मौत पर भावुक हुए प्रधानमंत्री

PM Modi Write Letter to Shashi Goswami: प्रधानमंत्री ने दिवगंत अभिनेता मनोज कुमार की मौत पर दुख जताया है। उनकी पत्नी शशि गोस्वामी की हिम्मत बढ़ाते हुए उन्होंने एक पत्र लिखा है जिसमें वह मनोज कुमार के कार्य और उनके साथ हुई मुलाकात का जिक्र करते नजर आ रहे हैं।

Image

PM Modi Write Letter to Shashi Goswami:

PM Modi Write Letter to Shashi Goswami: हाल ही में हिन्दी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार( Manoj Kumar) का निधन हो गया था। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। मनोज कुमार के जाने से हिन्दी सिनेमा को क्षति पहुंची है। अपनी नायाब कलाकारी, कमाल के डायरेक्शन और मधुर आवाज से सबको दिलों पर छाने वाले मनोज कुमार के जाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंखें भी भर आई। हाल ही में प्रधानमंत्री ने मनोज कुमार के परिवार के लिए संवेदना जताते हुए उनकी पत्नी शशि गोस्वामी के लिए पत्र लिखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM Narendra Modi) ने अपने इस पत्र में मनोज कुमार ( Manoj Kumar) की पत्नी शशि गोस्वामी ( Shashi Goswami) को लिखते हुए कहा है कि दिवंगत आत्मा मनोज कुमार( Manoj Kumar) के जाने से मेरा दिल दुखी है। इस गम की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। पीएम ने अभिनेता मनोज कुमार की फिल्मों की तारीफ करते हुए लिखा उन्होंने राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दिया है। अपनी देशभक्ति की फिल्मों ने देश के लोगों में राष्ट्र भावना को उजागर किया है। एक युवा एक्टर के रूप में उन्होंने जिस तरह से सिनेमा में काम किया है उससे देश के संघर्ष को तो दिखाया ही है बल्कि आने वाले युवा को भी प्रेरित किया है।

याद की मनोज कुमार के साथ मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पलों को याद करते हुए कहा कि मैं मनोज कुमार से अपनी मुलाकात कभी नहीं भुला सकता, उनके साथ हुई चर्चा और मुलाकात मुझे हमेशा याद रहेगी। मनोज कुमार के जाने से हिन्दी सिनेमा को क्षति पहुंची है। उन्होंने मनोज कुमार के गीतों की तारीफ करते हुए कहा है कि देशभक्ति के जुनून से भरे हुए उनके ये गाने सदैव गाए जाएंगे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article