बॉलीवुड

Phule Release Date: प्रतीक गांधी-पत्रलेखा की विवादित फिल्म फुले को मिली रिलीज डेट, 25 अप्रैल को होगी रिलीज

Phule Release Date: प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) और पत्रलेखा (Patralekhaa) स्टारर फिल्म फुले (Phule) को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है। लम्बे विवाद के बाद फिल्म फुले को मेकर्स 25 अप्रैल के दिन रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन ने मीडिया से बात करते हुए इसकी रिलीज डेट पर पक्की मुहर लगा दी है।

Image

Phule Release Date

Phule Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों फिल्म फुले को लेकर बवाल मचा हुआ है।महात्मा ज्योतिबा फुले (Mahatma Jyotiba phule) की जिंदगी पर आधारित फिल्म फुले (Phule Movie) में प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने अहम किरदार प्ले किए हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट काफी समय से अटकी पड़ी है, जो मामला आखिरकार निपट गया है। फिल्म फुले के डायरेक्टर अनंद महादेवन ने मीडिया से बात करते हुए ये कन्फर्म कर दिया है कि फिल्म फुले 25 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म फुले की रिलीज डेट पक्की हो जाने के बाद इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है और हर कोई इसका इंतजार कर रहा है।

क्यों अटकी हुई थी फिल्म फुले की रिलीज

असल में फिल्म फुले में डायरेक्टर अनंत महादेवन ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जिंदगी को दिखाया है और उस दौर की सच्चाई दिखाने की कोशिश की है, जब बड़ी जाति के लोग छोटी जाति के लोगों पर अत्याचार करते थे। फिल्म फुले का ट्रेलर जैसे ही दर्शकों के सामने आया, वैसे ही ब्राह्मण समाज नाराज हो उठा और उसने इसकी रिलीज का विरोध करना शुरू कर दिया। ब्राह्मण समाज के विरोध के बाद सेंसर बोर्ड ने थोड़ा वक्त लिया और इसके सीन्स को ठीक से एनालाइज करने के बाद फुले को सर्टिफिकेट दिया। ब्राह्मण समाज के विरोध और सेंसर सर्टिफिकेशन प्रोसेस में देरी की वजह से फुले की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई थी।

फुले विवाद पर फिल्म के डायरेक्टर ने क्या कहा है?

फिल्म फुले के डायरेक्टर अनंत महादेवन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि फुले की रिलीज डेट में देरी का मुख्य कारण ब्राह्मण समाज द्वारा किया जा रहा विरोध था, जो अब खत्म हो गया है। मेकर्स और ब्राह्मण समाज के लोगों ने साथ में बैठकर इस मुद्दे को सुलझा लिया है, जिसके बाद फुली की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article