बॉलीवुड

Phone Bhoot Twitter Movie Review & Rating: लोगों को पसंद आई कैटरीना कैफ की फोन भूत, दर्शक बोले- पैसा वसूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 01:05 PM IST

Phone Bhoot Twitter Movie Review and Rating in Hindi: कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म फोन भूत को ट्विटर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऑडियंस का कहना है कि फिल्म काफी एंटरटेनिंग है।

Image

phone bhoot twitter review

Phone Bhoot Twitter Movie Review and Rating in Hindi: बॉक्स ऑफिस पर आज तीन फिल्में रिलीज हुई है। तीनों फिल्में अलग- अलग जॉनर की है। इस लिस्ट में कैटरीना कैफ (katrina Kaif) की फोन भूत (Phone Bhoot), सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी डबल एक्सएल और जाह्नवी कपूर की मिली है। ऐसे में तीनों फिल्मों में से किस ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, इसका आंकड़ा जल्द सामने आ जाएगा। हम आपको कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Sidhant Chaturvedi) की फिल्म फोन भूत के बारे में बता रहे हैं। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों की मिली- जुली प्रतिक्रिया मिली थी। आज ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अगर आप भी कैटरीना कैफ की इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए रिव्यूज। फिल्म का फर्स्ट शो देखने के बाद लोग लगातार ट्विटर पर मूवी का रिव्यू शेयर कर रहे हैं।

यहां देखें फर्स्ट रिव्यू

एक यूजर ने लिखा, क्या फूल एंटरटेनमेंट फिल्म है#phone bhoot

दूसरे यूजर ने लिखा, फिल्म में अच्छे एक्टर्स है और दिलचस्प कहानी है#phone bhoot

ट्विटर पर ज्यादातर यूजर्स का कहना है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की जोड़ी काफी एंटरटेनिंग है। फिल्म की कहानी दिलचस्प है। इसी के अलावा ऑडियंस को फिल्म में दिखाया गया पॉप कल्चर काफी पसंद आया है। कैटरीना की हॉरर कॉमेडी फिल्म ज्यादतर लोगों को पसंद आ रही है। लोगों का कहना है कि ये परफेक्ट हॉरर कॉमेडी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article