Pathaan Teaser: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर 2 नवम्बर के दिन रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म पठान (Pathaan) का निर्माण यशराज बैनर ने किया है, जो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म पठान के टीजर को लेकर अब तक कई तरह की रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि इसे देखकर दर्शक दंग रह जाएंगे। अगर बॉलीवुड के गलियारों से सामने आई एक बड़ी खबर की बात करें तो ऐसा सुनने में आ रहा है कि पठान की टीजर में दर्शकों को सलमान खान की झलक देखने को नहीं मिलेगी।
जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। मेकर्स ने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है। इंडस्ट्री में मौजूद एक सूत्र के अनुसार फिल्म के मेकर्स पठान के टीजर में सलमान खान की झलक नहीं दिखाएंगे क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि भाईजान के कैमियो को लेकर बना एक्साइटमेंट टीजर के साथ ही खत्म हो जाए। पठान के मेकर्स सलमान खान के कैमियो की झलक सबसे आखिर में दिखाएंगे, ताकि दर्शक भाईजान को देखने के बाद खुद को किंग खान की फिल्म का टिकिट खरीदने से रोक न पाएं।
क्या ट्रेलर में दिखेगा सलमान खान का कैमियो
सूत्र के अनुसार फिल्म पठान के टीजर में सलमान खान का कैमियो दिखाई नहीं देगा। फिल्म के मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक पठान को लेकर इतने उत्साहित हो जाएं कि वो सिनेमाघरों में खुद को लाने से न रोक पाएं। मेकर्स फिल्म रिलीज से कुछ दिनों पहले ट्रेलर रिलीज करेंगे। हो सकता है कि उसमें दर्शकों को सलमान खान की एक झलक देखने को मिले लेकिन मेकर्स यह फैसला उसी वक्त लेंगे। मेकर्स हर वो संभव कोशिश करना चाहते हैं, जिससे पठान को बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग मिल सके।
