बॉलीवुड

Parineeti -Raghav Wedding : बैंड-बाजे के साथ एयरपोर्ट पर होगा जोरदार स्वागत, उदयपुर में सड़कों पर दूल्हा-दुल्हन के स्वगात में लगे हॉर्डिंग

Parineeti -Raghav Wedding : उदयपुर एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन के स्वागत की तैयारियां दिख रही हैं. आइए इसपर नजर डालते हैं.

Image

Parineeti -Raghav Wedding

Parineeti -Raghav Wedding : परिणीति चोपड़ा( Parineeti Chopra) और राघव चड्डा ( Raghav Chadha) की शादी को अब दो दिन ही बचे हैं. रविवार को कपल उदयपुर में एक-दुसरे के बंधन में बंध जाएंगे. आज सुबह दोनों स्टार्स के परिवार उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. सुबह-सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर राघव और परिणीति को अपनी-अपनी फैमिली के साथ स्पॉट हुए जहाँ दोनों बेहद सिंपल अंदाज में शादी के लिए निकले. वहीं उदयपुर एयरपोर्ट की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें दूल्हा-दुल्हन के स्वागत की तैयारियां दिख रही हैं. आइए इसपर नजर डालते हैं.

परिणीति और राघव का अपने परिवार के साथ आज उदयपुर में धूम-धाम से स्वागत होगा. स्वागत की तैयारियों की झलक सामने आ रही है . इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर बैंड-बाजा के साथ सभी तैयार बैठे हैं. वहीं सामने राघव-परिणीति के वेलकम के लिए जगह-जगह होर्डिंग लगे हुए हैं. तैयारियों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन का वेलकम बेहद ग्रैंड होगा.

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा 24 सितम्बर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करने जा रहे हैं. दोनों का परिवार आज उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं. शादी के सारे फंक्शन अब उदयपुर में होंगे.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article