बॉलीवुड

Parineeti-Raghav Unseen Video: बारात को देख खुशी से झूम उठीं परिणीति, फेरों में नम हुईं लड़की वालों की आंखें

Parineeti-Raghav Unseen Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बीते 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी को अब एक हफ्ता पूरा होने वाला है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी से जुड़ा अनसीन वीडियो साझा किया है।

Image

परिणीति और राघव की शादी का अनसीन वीडियो हुआ वायरल

Parineeti-Raghav Unseen Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आप सांसद राघव चड्ढा संग बीते 24 सितंबर को शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुईं। दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में फेरे लिये थे, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए। वहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक अनसीन वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) शादी के अनसीन वीडियो में दुल्हन बनकर चोरी छुपे राघव (Raghav Chadha) का इंतजार करती नजर आईं। वीडियो में दिखाई दिया कि परिणीति चोपड़ा ने चुपके से अपनी बारात देखने की भी कोशिश की। इतना ही नहीं, दूल्हे के रूप में राघव चड्ढा को देखते ही एक्ट्रेस पिघल गईं। वहीं परिणीति चोपड़ा को दुल्हन बना देखकर खुद राघव चड्ढा भी अपना दिल हार बैठे। वीडियो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फेरों की भी झलक दिखाई दी। फेरों के दौरान परिणीति चोपड़ा के मम्मी-पापा के साथ-साथ उनके भाइयों की आंखों में आंसू नजर आए।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा करते हुए पति राघव चड्ढा पर खूब प्यार भी लुटाया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "अभी तक का सबसे महत्वपूर्ण गाना जो मैंने गाया है। आपकी ओर बढ़ना, बारात से छुपना और चंद शब्द गाना। और क्या ही कह सकती हूं मैं, ओ पिया चल चले आ।" बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए गाना रिकॉर्ड किया था, जिसे उन्होंने राघव चड्ढा को डेडिकेट किया।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article