बॉलीवुड

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं होंगे जीजा Nick Jonas, जानिए कारण

Nick missing Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी इन दिनों खबरों में बनी हुई है। अदाकारा परिणीति चोपड़ा जल्द ही राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की पत्नी बन जाएंगी। खबरें हैं कि परिणीति की शादी में उनके जीजा निक जोनस (Nick Jonas) शामिल नहीं होंगे क्योंकि वो अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हैं।

Image

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding

Nick missing Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी की रस्में धूमधाम के साथ शुरू हो चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचा रही हैं, जिसमें खास मेहमान शामिल होंगे। परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरें जब से वायरल हुई हैं, तब से ही लोग निक जोसन के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। निक जोनस अदाकारा परिणीति चोपड़ा के जीजाजी हैं, जिस कारण हर कोई उन्हें साली साहिबा के सादी में थिरकते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए मीडिया के हवाले से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा के जीजाजी निक जोनस उनकी शादी में नहीं पहुंच पाएंगे।

Parineeti Chopra की शादी में क्यों नहीं पहुंचेंगे Nick Jonas?

अगर आप सोच रहे हैं कि निक जोनस अपनी साली साहिबा की शादी में क्यों नहीं पहुंचेंगे तो हम बता दें कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि निक के पास बहुत सारा काम है। निक जोनस ने पहले से ही लोगों को कमिटमेंट दे रखी है, जिस कारण वो परिणीति चोपड़ा की शादी मिस करेंगे।

Priyanka Chopra अपनी बेटी के साथ आएंगी भारत

बॉलीवुड लाइफ की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अदाकारा परिणीति चोपड़ा की शादी में उनकी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल होंगी। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी भी मौसी की शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंचेगी। परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा काफी करीब हैं, जिस कारण प्रियंका किसी भी हालत में ये शादी मिस नहीं करना चाहती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article