सगाई के बाद मुंबई रवाना हुईं Parineeti Chopra, राघव चड्ढा को याद कर लिखा- 'अपना दिल यहीं छोड़ रही हूं..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 17, 2023, 08:31 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों राघव चड्डा के साथ रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दोनों ने सगाई कर ली है, जिसके बाद अब परिणीति दिल्ली छोड़कर मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। इस बीच उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है।

Parineeti Chopra and Raghav chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आखिरकार आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) संग सगाई रचा ली है। दोनों की सगाई के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। फैंस से लेकर कई सितारे भी दोनों को सगाई के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं। इस बीच अब सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा वापस मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। फ्लाइट से एक फोटो पोस्ट करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा कि वह दिल्ली में अपना दिल छोड़कर जा रही हैं। जिसके बाद फैंस का मानना है कि वह यहां राघव चड्डा की बात कर रही हैं। आइए परिणीति की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।

Raghav chadha and parineeti chopra

Raghav chadha and parineeti chopra

‘मैं अपना दिल छोड़कर जा रही हूं’

सगाई के बाद अब परिणीति चोपड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें परिणीति ने लिखा, ‘मैं अपना दिल यहीं छोड़कर जा रही हूं।’ जाहिर सी बात है ये लाइन उन्होंने किसी और के लिए नहीं बल्कि अपने मंगेतर राघव चड्डा के लिए लिखी है। फैंस का मानना है कि राघव और परिणीति एक साथ काफी प्यार लगते हैं। दोनों के कई रोमांटिक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

End of Feed