Arhaan Khan and Rasha Thadani Relationship Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेसमलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज खान के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveen Thandon) की बेटी राशा ठडानी के रिलेशनशिप के रूमर्स सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं। दरअसल पैपराजी ने दोनों को एक साथ स्पॉट किया है। दोनों एक साथ गाड़ी में बैठते नजर आ रहे हैं। इस बीच वह पैपराजी के कैमरे से भी खुद को बचाते नजर आ रहे हैं। राशा और अरहान के इस अंदाज को देखकर अब सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की खबरें वायरल हो रही हैं। जिसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी राय रख रहे हैं।
कई लोगों का मानना है कि दोनों स्टारकिड्स सिर्फ अच्छे दोस्त ही हैं। वहीं कई यूजर्स का मानना है कि राशा और अरहान एक साथ रिलेशनशिप में है, हालांकि दोनों ने अभी तक इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
राशा-अरहान कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
राशा टंडन और अरहान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ रेस्तरां से निकलते नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों एक ही गाड़ी में बैठकर रवाना हो जाते हैं। जिसके बाद अब दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें वायरल हो रही हैं। हालांकि अभी तक इसपर कोई कन्फर्मेंशन हमारे पास नहीं आया है।
