बॉलीवुड

"मैं अटल हूँ" की टीम ने किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन, फिल्म की कामयाबी के लिए Pankaj Tripathi ने चढ़ाया प्रसाद

Pankaj Tripathi at Siddhivinayak Temple: पंकज त्रिपाठी आज अपनी पूरी टीम के साथ मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने गए। जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपनी अपकमिंग फिल्म "मैं अटल हूँ " की सफलता की कामना की।

Image

Pankaj Tripathi at Siddhivinayak Temple(Pic Credit: IANS)

Pankaj Tripathi at Siddhivinayak Temple: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पंकज त्रिपाठी( Pankaj Tripathi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म "मैं अटल हूँ " ( Main Atal Hoon) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है फैंस के बीच उनकी इस फिल्म की उत्सुकता बढ़ गई है। वहीं आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि के अवसर पर पंकज त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मुंबई स्थितः सिद्धिविनायक मंदिर पहुचें जहां उन्होंने गणपती बप्पा का आशीर्वाद लिया।

पंकज त्रिपाठी आज अपनी पूरी टीम के साथ मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने गए। जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपनी अपकमिंग फिल्म "मैं अटल हूँ " की सफलता की कामना की। इसी के साथ आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 99वें पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनकी पूरी टीम साथ नजर आई। पंकज त्रिपाठी ने जहां सफेद धोती-कुर्ता पहना हुआ था वहीं उनके गले लाल रंग का पटका भी था। उनके साथ फिल्म निर्देशक रवि जाधव, निर्माता संदीप सिंह और फिल्म की पूरी टीम दिखाई दी।

बता दें कि आज ही सोमवार के दिन फिल्म का पहला गाना 'देश पहले' भी रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। "मैं अटल हूँ" फिल्म अगले साल 19 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फैंस को पंकज त्रिपाठी का किरदार खूब पसंद आ रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article