बॉलीवुड

पलाश मुच्छल ने घुटने पर बैठकर स्मृति मंधाना को किया प्रपोज, वीडियो देख गदगद हुए लोग

Palaash Muchhal and Smriti Mandhana Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना और पॉपुलर सिंगर पलाश मुच्छल जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस बीच स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इस क्लिप ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है।

Image

pic credit- Palaash Muchhal instagram

Palaash Muchhal and Smriti Mandhana Video: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना और पॉपुलर सिंगर पलाश मुच्छल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दोनों जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। इस बीच पलाश और स्मृति का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में हर तरफ वायरल हो रहा है। पलाश और स्मृति के इस वीडियो को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना का वीडियो हुआ वायरल

पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की लव स्टोरी में एक और प्यारा मोड़ आ गया है। पलाश ने इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक प्रपोजल का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो डीवाई पाटिल स्टेडियम के मैदान पर स्मृति को आंखों पर पट्टी बांधकर ले जाकर घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में जैसे ही पट्टी खुलती है, स्मृति के सामने लाल गुलाबों का इतना बड़ा बुके होता है कि वो पहले तो हैरान, फिर मुस्कुरा पड़ती हैं। तभी पलाश एक घुटने पर बैठते हैं, हाथ में डायमंड रिंग लिए प्रपोज करती हैं। स्मृति तुरंत हां कहते ही पलाश रिंग उनकी उंगली में पहना देते हैं। फिर स्मृति भी पलाश को रिंग पहनाती हैं और दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा है। क्लिप इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होगी।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की लव स्टोरी

बता दें कि स्मृति मंधाना ने महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद स्मृति मंधाना अब अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगी। पलाश और स्मृति की मुलाकात 2019 में हुई थी, जिसके बाद वे दोस्त बने और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उन्होंने लगभग पांच साल तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और जुलाई 2024 में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की। बता दें कि फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आती है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article