'मेरे इंडियन फैंस VPN पर सुन रहे...' पाकिस्तानी सिंगर Atif Aslam ने किया बड़ा खुलासा

Atif Aslam on Indian Fans: आतिफ असलम ने भारतीय फैंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तानी सिंगर ने बताया कि बैन के बावजूद उनके गाने आज भी भारत में सुने जाते हैं।

Atif Aslam on Indian Fans: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक से एक गाने गाए हैं। उनकी सिंगिंग को लोग खूब पसंद करते हैं, हालांकि कई सालों से वो भारत (India) में बैन है। इस बीच पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने इंडियन फैंस को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'टॉम क्रूज को मेरा ऊपर क्रश है....Mallika Sherawat ने किया बड़ा दावा)

atif aslam on indian fans

आतिफ असलम ने किया बड़ा खुलासा (pic credit-chatgpt)

आतिफ असलम ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में क्रिस फेड के साथ बातचीत में आतिफ असलम ने कहा कि भारत में उन्हें बैन हुए करीब 10 साल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला भारत सरकार ने लिया था। आतिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों को लेकर इसी तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। आतिफ ने बताया कि पिछले करीब 10 सालों से उन्होंने भारत में कोई गाना नहीं किया है। हालांकि, उनके मुताबिक भारतीय फैंस आज भी VPN के जरिए उनके गाने सुनते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ फैंस उनके गानों की सीडी बनाकर दूसरे लोगों तक पहुंचाते हैं। आतिफ ने साफ किया कि वह पायरेसी का समर्थन नहीं करते, लेकिन उनका मानना है कि संगीत को जहां पहुंचना होता है, वह वहां पहुंच ही जाता है।

End of Feed