Shoaib Malik and Sania Mirza Divorce: इंडिया की टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) के बीच तलाक की खबरें बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार शोएब मलिक पर सानिया मिर्जा ने चीट करने का आरोप लगाया और यही वो वजह है कि दोनों की शादी टूटने की कगार पर आ गई। शोएब पर आरोप लग रहा है कि उनका पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर के साथ अफेयर चल रहा है। जिसके बाद से ही आयशा को भी फैंस लगातार आड़े-हाथों ले रहे हैं। उनका मानना है कि एक्ट्रेस की वजह से ही शोएब और सानिया के रिश्तों में दरार आई है।
इस बीच अब पहली बार पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर ने फैंस के इन सवालों का जवाब दिया है और अपने व शोएब के रिश्तों पर भी खुलकर बात की है।
‘हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं’
कई फैंस आयशा पर शोएब और सानिया की शादी को बर्बाद करने का आरोप लगातार लगा रहे है। इसके बाद अब एक्ट्रेस जवाब देने पर मजबूर हो गई हैं। आयशा ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए एक बयान जारी किया है। एक फैन ने उनसे सवाल किया कि क्या वह मलिक से शादी करने वाली हैं? जिसका जवाब देते हुए आयशा ने कहा, 'जी नहीं'! बिल्कुल नहीं, उनकी शादी हो चुकी है और वो अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं। मैं दोनों @realshoaibmalik और @saniamirza की काफी सम्मान करती हूं। शोएब और मैं अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे का ख्याल रखते हैं व काफी सम्मान करते हैं। ऐसे रिश्ते भी हो सकते हैं दो लोगों के बीच’।
बता दें कि अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह खबर सामने आई हैं कि सानिया अपनी शादी को एक और मौका देना चाहती हैं, इसकी वजह उनका बेटा है। वह नहीं चाहती कि शोएब और उनके तलाक का बुरा असर उनके बेटे पर पड़े।
