बॉलीवुड

PAK एक्ट्रेस हानिया आमिर का पहलगाम आतंकी हमले से टूटा दिल, कहा-"दुख एक ही भाषा बोलता है..."

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद सभी के मन में गुस्से की लहर दौड़ रही है। अब इसपर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस के इस बयान को सुनकर कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Image

PAK actress Hania Aamir

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में हुए दर्दनाक आतंकी हमले ने सभी को बड़ा झटका दिया है। इस मामले में लगभग 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वही लगभग 60 से अधिक लोग अभी घायल हैं। इस हादसे के बाद आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक को बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) ने इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

हानिया आमिर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस घटना से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने लिखा-“किसी भी जगह की त्रासदी हम सभी के लिए त्रासदी है। हाल की घटनाओं से प्रभावित निर्दोष लोगों के साथ मेरी संवेदना है।

एक्ट्रेस ने क्या कहा

दर्द में, दुख में और उम्मीद में - हम एक हैं। जब निर्दोष लोगों की जान जाती है, तो दर्द सिर्फ उनका नहीं होता, यह हम सभी का होता है। चाहे हम कहीं से भी हों, दुख एक ही भाषा बोलता है। हमें हमेशा मानवता को चुनना चाहिए।” हानिया आमिर की इस स्टोरी को देखने के बाद कुछ लोग उनका साथ दे रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे है।

क्या है मामला

बता दें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) घूमने गए कई पर्यटकों को मंगलवार की देर शाम आतंकियों ने निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पूरे भारत और उसके बाहर शोक और गुस्से की लहर दौड़ रही है। इस घटना के बाद आम के साथ-साथ खास भी दुख जता रहे हैं। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article