OMG 2 Box Office Collection Day 5 : अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार महादेव का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म ओएमजी 1 का सीक्वल है। रिलीज होने से पहले फिल्म खूब विवादों में भी रही। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 20 कट और 'ए' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी थी। उनको लगता है की फिल्म काफी कंट्रोवर्सिअल है, ऐसे में इस फैसले से फिल्म के मेकर्स काफी ना खुश हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई की है।
अमित राय द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) ने बड़े परदे पर दस्तक दे दी है। इस बार फिल्म सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गदर 2' के साथ रिलीज की गई है। ऐसे में दोनों फिल्म के बीच कमाई को लेकर टक्कर बनी हुई है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म ने पहले ह दिन 9 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अब रिलीज के पांचवें दिन पर फिल्म ने 18.50 करोड़ की कमाई की है। अब तक फिल्म का पूरा कलेक्शन 73.67 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म इस समय गदर 2 की आंधी में पीस गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम लीड रोल में नजर आ रहे हैं। । कहानी की बात करें तो फिल्म में पंकज त्रिपाठी के बेटे का स्कूल के बाथरूम से एमएमस लीक हो जाता है, ऐसे में वो बीटा डिप्रेशन में चला जाता है। अपने बेटे की इज्जत वापिस दिलाने के लिए कांति कोर्ट में केस लड़ता है। ऐसे में अक्षय कुमार अपने परम भक्त कांति के लिए धरती पर आते हैं, ताकि वो केस जीत सके। फिल्म 'सेक्स एजुकेशन' पर बनी है।
