बॉलीवुड

2026 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी 'नो एंट्री 2', तीनों लीड एक्टर्स का होगा डबल रोल

No Entry 2 Release Date Out: बीते कई दिनों से 'नो एंट्री 2' मूवी किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर रही है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मेकर्स 'नो एंट्री 2' को अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म में तीनों लीड एक्टर डबल रोल में दिखाई देंगे।

Image

Pics Credit: IMDb

No Entry 2 Release Date Out: साल 2005 में रिलीज हुई अनीज बज्मी की फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल काफी समय से चर्च में बना हुआ है। 'नो एंट्री 2' में मेकर्स ने वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को कास्ट किया था। हालांकि दिलजीत दोसांझ ने डेट्स की प्रॉब्लम होने की वजह से 'नो एंट्री 2' को बीच में ही छोड़ दिया है। दिलजीत दोसांझ के फिल्म 'नो एंट्री 2' से बाहर होने की खबरों की पुष्टि निर्माता बोनी कपूर पहले ही कर चुके हैं। एक तरफ मेकर्स दिलजीत दोसांझ का रिप्लेसमेंट तलाश रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'नो एंट्री 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है।

'नो एंट्री 2' की रिलीज डेट आई सामने

पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स अब 'नो एंट्री 2' को रिलीज करने के लिए साल 2026 में क्रिसमस का दिन चुन रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस मूवी में तीनों लीड एक्टर्स को डबल रोल में देखा जाएगा। वरुण धवन और अर्जुन कपूर तो फिल्म का हिस्सा अभी भी बने हुए हैं जबकि दिलजीत दोसांझ की जगह मेकर्स नए एक्टर की कास्टिंग में लगे हुए हैं।

'नो एंट्री' की बात करें तो इस मूवी में सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता और सेलिना जेटली अहम रोल में नजर आई थीं। 'नो एंट्री' अपने जमाने की सुपरहिट मूवी रही थी। अब यह दिलचस्प होगा कि क्या 'नो एंट्री 2' की नई स्टारकास्ट ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रहती है या नहीं। वैसे आप इस मूवी के लिए कितने बेताब हैं? अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article