किसिंग वीडियो के वायरल होने पर Nikita Rawal ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'कुछ गलत नहीं किया...'

Nikita Rawal on Kissing video goes viral: हाल ही में इवेंट के दौरान निकिता रावल का किसिंग वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। ऐसे में अब निकिता रावल पर ने इसपर रिएक्शन दिया है।

Nikita Rawal on Kissing video goes viral: बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता रावल इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में एक महिला फैन रेड कार्पेट पर अभिनेत्री को अचानक किस करती नजर आ रही है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर सहमति और निजी सीमाओं को लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि कहीं यह पूरा मामला पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं था। अब निकिता रावल ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sara Ali Khan Love Life: इन एक्टर्स संग जुड़ा था Sara Ali Khan का नाम, बाली उम्र में हुई इश्क की चर्चा)

Nikita Rawal on Kissing video goes viral

किसिंग वीडियो पर निकिता रावल ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने किया रिएक्ट

8 अगस्त को हुए इस कथित रेड-कार्पेट इंटरैक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में निकिता रावल कैमरे के सामने पोज देती नजर आती हैं। तभी एक महिला उनके पास आती है और पहले उनके गाल पर किस करती है। इसके बाद महिला निकिता को अपनी तरफ खींचती है और उनके होंठों पर किस कर देती है। अचानक हुई इस हरकत से अभिनेत्री हैरान नजर आती हैं और बातचीत खत्म करने की कोशिश करती हैं। हालांकि, महिला दोबारा निकिता को पकड़कर उनके गाल पर किस करती है और वहां से चली जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने खास तौर पर निकिता के रिएक्शन पर ध्यान दिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'महाभारत' के युधिष्ठिर को नहीं पसंद आया 'Ramayana' का ट्रेलर, Ranbir Kapoor के लिए कही ये बात)

निकिता रावल ने कहां 'मैंने कुछ गलत नहीं किया'

निकिता रावल ने 12 अगस्त को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए इस मामले पर बात की। उन्होंने उन लोगों के मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिन्होंने वायरल वीडियो देखने के बाद उनका समर्थन किया था। अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि वह मिले प्यार और समर्थन की सराहना करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि वह सही हैं और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। निकिता ने साफ किया कि उन्हें कुछ छिपाने की जरूरत नहीं है और वह हमेशा सच के साथ खड़ी रहेंगी। अभिनेत्री ने इस मामले में महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की है और न ही उसके खिलाफ कोई अन्य आरोप लगाया है।

End of Feed