Chup Chup Ke Fame Neha Dhupia Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। नेहा धूपिया की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी नेहा धूपिया का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी किसी वीडियो पर चर्चा शुरू हो जाती हैं। इन सब के बीच नेहा धूपिया फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह नेहा धूपिया का अभी हाल ही में सामने आया वीडियो है। इस वीडियो में नेहा धूपिया पैप्स पर भड़कती नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि नेहा धूपिया ने पैप्स को क्या कहा।
पैप्स पर गुस्सा हुईं नेहा (Image Source: Filmygalaxy/ Chat GPT)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 22 साल से इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही हैं Neha Dhupia, बोलीं- साउथ में काम है लेकिन बॉलीवुड में नहीं
नेहा धूपिया पर गुस्सा हुईं नेहा धूपिया
एक्टर नेहा धूपिया का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नेहा धूपिया पैप्स पर गुस्सा होती नजर आईं। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नेहा धूपिया ने कहा, 'ये बैक साइड से वीडियो कौन बनाता है तुम लोगों में से? कौन बनाता है? बंद करो ये सब।' इसके बाद उन्होंने आगे कहा, 'मेरा ही नहीं, किसी भी लड़की का पीछे से वीडियो मत बनाओ। बार-बार बोलते-बोलते हम थक गए हैं। कभी बैग उठाकर, कभी किताब पकड़कर, तो कभी पीछे-पीछे चलते हुए वीडियो बनाते हो। अब ये सब नहीं चलेगा। इसे बंद करो। हम आप लोगों से हमेशा इज्जत से बात करते हैं, इसलिए ऐसा मत किया करो।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: India's Got Latent 2: समय रैना के शो में दिखेंगे Johnny Sins? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल
सोनाक्षी सिन्हा ने किया सपोर्ट
एक्ट्रेस नेहा धूपिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आए। लेकिन इसी बीच नेहा धूपिया के वीडियो पर सोनाक्षी सिन्हा के कमेंट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। नेहा धूपिया की वीडियो पर कमेंट करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा 'वेल डन नेहा'। आपको बता दें कि पहले भी कई एक्ट्रेसेस बैक साइड वीडियो शूट करने वालों की क्लास लगा चुकी हैं।
