बॉलीवुड

Nayi Naveli: यामी गौतम और कृति सेनॉन की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन आएगी नजर, इस डायरेक्टर ने किया कमाल

Yami Gautam-Kriti Sanon in Nayi Naveli: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार आनंद एल राय ने अपनी लोकगीत फिल्म 'नई नवेली' के लिए यामी गौतम (Yami Gautam) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) को फाइनल किया है। इस मूवी में पहली बार बड़े परदे पर यामी गौतम और कृति सेनॉन की जोड़ी नजर आएगी।

Image

Pics Credit: IMDb

Yami Gautam-Kriti Sanon in Nayi Naveli: यामी गौतम और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दोनों ने ही इस इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है। यामी गौतम (Yami Gautam) और कृति सेनॉन को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आनंद एल राय की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' में दोनों एक्ट्रेसेस लीड रोल में दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब कृति सेनॉन और यामी गौतम की जोड़ी को बड़े परदे पर साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा।

एक सूत्र ने मिड-डे को बताया, 'आनंद एल राय हमेशा से एक अलग कहानी लोगों के बीच पेश करते हैं। उनका मानना है कि उनकी कहानी भारतीय लोक परंपराओं से जुड़ी हो लेकिन इसमें बड़े पर्दे की काल्पनिक अपील भी हो। कृति सेनॉन को इस मूवी के लिए इसलिए चुना गया है क्योंकि एक्टिंग की छमता और उनका स्टारडम इस रोल के लिए जरूरी है। वो पहले भी ऐसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। यामी गौतम के साथ इस मूवी में दमदार रोल के लिए बातचीत जारी है। दोनों कलाकारों ने पहले कभी स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया है। यह नई जोड़ी लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहेगी।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनॉन को आने वाले दिनों में 'तेरे इश्क में' मूवी में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन भी आनंद एल राय हे कर रहे हैं। फिल्म में कृति सेनॉन के साथ लीड रोल में साउथ सुपरस्टार धनुष को देखा जाएगा। फिलहाल फिल्म की एडिटिंग पर काम जारी है। यह मूवी 28 नवम्बर के दिन रिलीज होगी।

वहीं दूसरी ओर यामी गौतम के पास फिल्म 'हक' है। इस मूवी में यामी गौतम के साथ इमरान हाशमी भी अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वैसे आप यामी गौतम और कृति सेनॉन को जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article